भारत के इन आश्रमों जाकर बिताएं अपना सबसे बेहतर समय छुट्टी के समय और बारिश के मौसम में लोग घूमने का प्लान बनाते है। लोग अपने इस समय को मस्ती में बिताने के बारे में सोचते हैं। वहीं, हम आपको बताएंगे कि अपने घूमने के समय को उपयोगी बनाने भारत के इन आश्रमों में जा सकते हैं। भारत में कई आश्रम हैं जहां पर जाने पर आपके मन को शांति __ मिलती है। इसके साथ ही अपना सबसे बेहतर समय यहां बिता सकते । इस आश्रमों में होने वाले कोर्सेज में हिस्सा भी ले सकते हैं। यहां पर शांति के माहौल के साथ-साथ मस्ती का आनंद भी ले सकते हैं | ईशा फाउंडेशन तमिलनाडु में ईशा फाउंडेशन की सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने 1992 में स्थापना की थी। ईशा फाउंडेशन में योग और मेडिटेशन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है। यहां पर 3 से 7 दिन तक होने वाले ईसा योग से आंतरिक खुशी और आंतरिक ऊर्जा के बढ़ाने की तकनीक बताई जाती है | आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पंचगिरी की पहाड़ियों में स्थित श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में मेडिटेशन और योग के द्वारा तनाव से छटकारा से लेकर सेल्फ डिवेलपमेंट तक के कार्यक्रम होते हैंइसके साथ ही यहां पर होने वाले कार्यक्रम में शरीर और माग को शांति मिलती है। 1982 में स्थापित इस आश्रम में जीवन को अधिक बेहतर बनाने के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। यहां होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोग भारत ही नहीं अन्य देशों से भी लोग आते हैं। इसके अलावा आप इन कार्यक्रमों में वॉलेंटियर भी बन सकते हैं। ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट ____ आध्यात्मिक गुरु ओशो का जीवन का विवादास्पद रहा है। इसके बावजूद उनको मानने वालों की कमी नहीं है। पुणे में स्थित ओशो का आश्रम इतनी सुविधाओं से लैस है इसलिए आश्रम को रिजॉर्ट कहना ज्यादा उचित है। यहां पर किसी भी तरह का लिंग भेद नहीं है। यहां आने के बाद लोग खुद को काफी सहज महसूस करते हैंयहां पर आने लोग मैरून कपड़े पहनते हैं | अरबिंदो आश्रम पांडिचेरी में 1926 में श्री अरबिंदो और मदर के नाम से जानी जाने वाली फांसीसी महिला ने अरबिंदो आश्रम की नींव रखी। अगर आप शांति के माहौल में जाना चाहते तो यह आश्रम अच्छा विकल्प है। यहां पर काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस आश्रम बने 80 विभागों में आप अपना सबसे बेहतर समय बिता सकते हैं। रामकृष्ण मिशन रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की कोलकाता के निकट बेलड़ में सन 1897 में स्थापना की थी। इस मिशन की स्थापना के उद्देश्य वेदांत दर्शन का प्रचार-प्रसार करना है। रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं के आधार पर काम करता है। यहां पर सभी धर्मों को मान्यता दी जाती है और सम्मान दिया जाता है। भारत के इन आश्रमों जाकर बिताएं अपना सबसे बेहतर समय आश्रमों जाकर बिताएं सबसे बेहतर समय अपना सबसे बेहतर समय
इन आश्रमों जाकर बिताएं अपना सबसे बेहतर समय