बीजेपी ने नियुक्त किए ,4 राज्यों के चुनाव प्रभारी इन्हें मिली कमान

BJP ने विधानसभा चुनाव के लिए चार राज्यों के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए है ,इन्हें मिली कमान 


आगामी दिनों में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं | इसके लिए भाजपा ने चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं |


नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा और झारखंड  में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं | इसके मद्देनजर भाजपा ने चुनावी तैयारी शुरू करते हुए इन तीनों ही राज्यों में चुनाव प्रभारी और चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं |भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इन तीनों राज्यों के लिए नियुक्त किए गए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है |


दिल्ली में प्रकाश जावड़ेकर को मिली कमान 


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को देते हुए उन्हें चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है | केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय को चुनाव. सह  प्रभारी नियुक्त किया गया है |


हरियाणा में नरेंद्र तोमर को मिली यह जिम्मेदारी 


हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेन सिंह तोमर पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है | उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को उप चुनाव प्रभारी बनाया गया है |


झारखंड में ओम प्रकाश माथुर पर जताया भरोसा 


पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया है | बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव को चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है |


महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव संभालेंगे मोर्चा महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव पर जताया भरोसा 


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है | उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव सह प्रभारी बनाए गए हैं